फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएक्स पर फोन बेचने का झांसा देकर हजारों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ओएलएक्स पर फोन खरीदने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर मनीमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित चंदन ने बताया कि उसने अपना फोन बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन अपलोड किया था। एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और कहने लगा कि फोन उसे पसंद है और वह फोन के रुपये ऑनलाइन कर देगा। उस व्यक्ति ने बैंक की सारी डिटेल हासिल कर ली और कुछ ही देर बाद पता चला कि चंदन के बैंक खाते से 7 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने शिकायत पर जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें