चंडीगढ़। फॉरेस्ट हिल गोल्फ साइड पर रोमांच और रफ्तार के सबसे लोकप्रिय मोटर स्पोर्ट्स इवेंट ट्राफी चैलेंज का आयोजन किया गया। इसमें मोटर स्पोर्ट्स से जुड़े ड्राइवर्स ने शिरकत करते हुए अपनी ड्राइविंग और हौसले का परिचय दिया।
ड्राइवर्स के लिए वहां का ट्रैक काफी चुनौती भरा रहा। इसके बावजूद ड्राइवर्स अपनी कुशल ड्राइविंग का परिचय देते हुए रेस में बने रहे। प्रतियोगिता को और अधिक रोमांच से भरने के लिए विशेष ट्रैक बनाए गए थे, जिनसे होकर ड्राइवर्स को निर्धारित समय से गुजरना पड़ता था। कड़ी चुनौती के बाद बिजेन्दर सिंह स्टॉक श्रेणी में विजेता और तेजस शिंदोलकर उप-विजेता रहे। लोकेश यादव ने मोडिफाइड श्रेणी जीती और बीरपाल सिंह मोडिफाइड श्रेणी में उप-विजेता रहे। वहीं मयूरा शिंडोलकर महिला वर्ग में विजयी रहीं। बता दें कि ऑल इंडिया ऑफ रोड चैंपियनशिप ऑफ रोडिंग ट्रॉफी के पहले सीजन का आयोजन 2012 में गोवा में किया गया था।