चंडीगढ़। सेक्टर 34 स्थित फर्नीचर मार्केट में अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार को इनफोर्समेंट विंग की टीम ने इंस्पेक्टर डीपी सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में पांच लोगों के चालान किए गए। इसके अलावा कीमती लकड़ी का सामान जब्त किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि अब फर्नीचर मार्केट में पूरा दिन एक गाड़ी तैनात रहेगी जो अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह, निर्मल सिंह और मंगल सिंह भी मौजूद रहे।