फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी करने आए तीन युवकों ने पकड़े जाने के डर से व्यक्ति पर किया ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 25/38 लाइट पॉइंट के पास कबाड़ी मार्केट में चोरी करने आए तीन युवकों ने पकड़ने जाने के डर से एक व्यक्ति पर ईंट से हमला कर दिया। मलोया थाना पुलिस ने सेक्टर-38ए निवासी गौतम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मलोया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि 27 मार्च देर रात करीब ढाई बजे तीन युवक चोरी की नियत से कबाड़ी मार्केट में आए थे। गौतम आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागा। इस दौरान एक आरोपी ने ईंट से गौतम के सिर पर हमला कर दिया। तीनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौतम को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें