फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों के लिए राहत भरी खबर

Sun, 19 Jan 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने इंडस्ट्री को राहत देते हुए एक नया फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत इंडस्ट्री को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से तीन साल का परमिट एक साथ ही मिल जाएगा, जबकि पहले हर साल परमिट लेना पड़ता था।

हालांकि, रेड केटेगिरी की इंडस्ट्री को दो साल का परमिट मिलेगा। तीन साल के परमिट का प्रावधान ओरेंज कैटेगिरी के लिए है।

पहले इंडस्ट्री को बोर्ड से मंजूरी लेने के लिए हर साल आवेदन करता पड़ता था। जिसमें समय भी काफी व्यर्थ होता था। अब एक साथ तीन साल का परमिट मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


रेड कैटेगिरी में वह इंडस्टी आती है, जिसमें भारी मात्रा में पॉल्यूशन होता है। रेड कैटेगिरी को दो साल ही परमिट मिलेगा, जिसे बाद में रिन्यू कराया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं ओरेंज केटेगिरी में वह इंडस्ट्री आती है, जिसमें पाल्यूशन मध्यम स्तर का होता है। तीन साल का परमिट मिलने के बाद उसे फिर से रिन्यू कराया जा सकता है।

विभाग के रीजनल अफसर जेपी सिंह ने बताया कि इंडस्ट्री इस पॉलिसी का लाभ ले सकती है। विभाग की तरफ से ऐसा इंडस्ट्री के फायदे के लिए ही किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें