फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: चांदीवाला, टेंडी वाला व कालूवाला गावों में घुसा पानी, सड़कें डूबीं, 1500 एकड़ फसल भी चपेट में

Thu, 27 Jul 2023 05:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

गांव कालू वाला निवासी सरवन सिंह, निशान सिंह, लखविंदर सिंह का कहना है कि उनके घर पानी से टूट चुके हैं। वे लोग कालू वाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल में ठहरे हैं। उनके गांव का बहुत नुकसान हो चुका है। गांव की लगभग 1500 एकड़ जमीन सतलुज नदी से घिर चुकी है।
विज्ञापन
फिरोजपुर के चांदी वाला गांव को जाती सड़क पूरी तरह पानी में डूबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजपुर में सतलुज नदी में आई बाढ़ के चलते गांव चांदी वाला, टेंडी वाला व कालू वाला के घरों में पानी घुस गया है। सड़कें डूब चुकी हैं। कई ग्रामीण अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 1500 एकड़ में लगी धान और सब्जी की फसल पानी में डूब चुकी है। कालू वाला में कई घर गिर चुके हैं। कई परिवार सरकारी प्राइमरी स्कूल में पनाह लिए बैठे हैं। कालू वाला गांव पूरी तरह पानी की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन


सीमांत गांव चांदीवाला में गुरुवार पानी प्रवेश हो चुका है। घरों में पानी घुस गया है। कई लोग घरों की छतों पर सामान लेकर बैठे हैं। सड़कें पानी में डूब चुकी है। कई ग्रामीण सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच रहे हैं। गांव टेंडी वाला और कालू वाला पूरी तरह पानी की चपेट में आ चुके हैं। गांव कालू वाला निवासी सरवन सिंह, निशान सिंह, लखविंदर सिंह का कहना है कि उनके घर पानी से टूट चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वे लोग कालू वाला के सरकारी प्राइमरी स्कूल में ठहरे हैं। उनके गांव का बहुत नुकसान हो चुका है। गांव की लगभग 1500 एकड़ जमीन सतलुज नदी से घिर चुकी है। ऐसा होने से गांव का आकार छोटा हो चुका है। पूरा गांव पानी से भरा हुआ है। पानी खुंदर गट्टी को भी अपनी चपेट में ले रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें