फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: फेडरेशन के विवाद में हरियाणा की तीन टीमें नेशनल गेम्स से बाहर, नवीन जयहिंद ने जारी किया वीडियो

Mon, 03 Oct 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जयहिंद ने कहा है कि आपसी राजनीति के चलते खिलाड़ियों का नुकसान नहीं होना चाहिए। फेडरेशनों के विवादों में हरियाणा के खिलाड़ियों को गुजरात में चल रहे खेलों से बाहर कर दिया गया। यह काफी शर्मनाक है। जयहिंद ने दावा किया उनके पास खिलाड़ियों के लगातार फोन आ रहे हैं और वे काफी दुखी हैं।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद। - फोटो : @NaveenJaihind
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स में से हरियाणा की तीन टीमों को बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने वीडियो जारी कर प्रदेश सरकार और फेडरेशनों पर हमला बोला है। वहीं, प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि इसमें सरकार की कोई दखल नहीं है। दो-दो फेडरेशन होने के चलते एक-एक टीम बाहर हुई है। यह फेडरेशनों का आपसी विवाद है और मामले अदालत में चल रहे हैं।

विज्ञापन

 
हरियाणा की कबड्डी, बास्केटबाल और खो-खो का एक-एक टीम को बाहर किया गया है। नेशनल गेम्स में उन टीमों को खिलाया गया है, जो नेशनल फेडरेशन से अप्रूव थीं। इसको लेकर आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री के नाम वीडियो जारी किया है। 

जयहिंद ने कहा है कि आपसी राजनीति के चलते खिलाड़ियों का नुकसान नहीं होना चाहिए। फेडरेशनों के विवादों में हरियाणा के खिलाड़ियों को गुजरात में चल रहे खेलों से बाहर कर दिया गया। यह काफी शर्मनाक है। जयहिंद ने दावा किया उनके पास खिलाड़ियों के लगातार फोन आ रहे हैं और वे काफी दुखी हैं। जयहिंद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि तुरंत इस मामले पर संज्ञान ले खिलाड़ियों की समस्याओं को दूर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो-दो फेरडेशन के चलते बाहर हुए खिलाड़ी
इस बार नेशनल खेल सात साल के बाद हो रहे हैं। पहले हरियाणा ओलंपिक संघ के बैनर तले राज्य की सभी खेल फेडरेशन होती थी। इस समय इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के विवाद होने के चलते प्रदेश के अलग-अलग फेडरेशनों ने अपनी अपनी टीमें गुजरात भेज दी। प्रदेश में अलग-अलग खेलों की कई-कई फेडरेशन हैं।

इसको लेकर नेशनल अथॉरिटी ने साफ कर दिया कि वह उसी फेडरेशन के खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत देंगे, जो संबंधित नेशनल फेडरेशन से अप्रूव्ड होगी। इसके अलावा, जो टीम हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से भेजी गई थी, उनको नहीं खेलने दिया गया। इसी के चलते तीन टीमें बाहर हो गई। 
 
इसमें हरियाणा सरकार का कोई रोल नहीं है। एक-एक खेल की कई-कई फेरडेशन बना रखी हैं। इसी के चलते खिलाड़ियों के साथ ऐसा हुआ है। फेडरेशनों का आपस में विवाद चल रहा है और अदालतों तक में केस हैं। हरियाणा सरकार हर वक्त खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। मैं खुद खिलाड़ी हूं और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खिलाड़ियों की चिंता करते हैं। खिलाड़ियों के साथ गलत न हो, इसके लिए फेडरेशनों को आपसी विवाद खत्म करने चाहिए। -संदीप सिंह, खेल राज्य मंत्री।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें