होशियारपुर। जिले में दो सड़क हादसों में एक दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। गांव लुहारा के निवासी सुरिंदर सिंह ने थाना बुल्लोवाल की पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसके पिता गुरदीप सिंह व माता अमरजीत सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर जा रहे थे। जब वो कत्तोवाल के पास पंहुचे तो वहां एक एक्टिवा से उनकी भिड़ंत हो गई। वह नीचे गिर गए और पीछे से आ रही एक कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसके माता-पिता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैवल एजेंट धर्मवीर सिंह निवासी दोलोवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ऊना रोड पर स्थित बैंक कॉलोनी के निवासी बबिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी माता जीवन लता 6 नवंबर को देर सांय घर के बाहर सैर कर रही थी। इस दौरान वहां से गुजर रही कार के चालक ने उसका मां को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते उसकी माता की मौत हो गई। थाना सदर की पुलिस ने उक्त शिकायत के बाद आरोपी वरदान सरोया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-
मारपीट के बाद किए फायर, मामला दर्ज
होशियारपुर। थाना सिटी की पुलिस ने मारपीट कर फायर करने के आरोप में एक नामजद करीब चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नारायण नगर के निवासी राजिंदर कुमार राणा ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दोस्त की गाड़ी में वरदान, रोबिन व एक अन्य साथी सवार था। इस दौरान अश्वनी ठाकुर अपने करीब तीन अन्य साथियों सहित वहां आ गया और उक्त लोगो से मारपीट करने लगे और फायर कर दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।