फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में खुलेंगे तीन नए पेट्रोल पंप

Mon, 24 Mar 2014 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नए सेक्टरों एवं पुराने फेजों के लोगों को पेट्रोल या डीजल डलवाने के लिए चंडीगढ़ का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


उनको यह सुविधा घर के पास ही मिलेगी। शहर में तीन नए पेट्रोल पंप खुलने जा रहे हैं। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। इनके जल्दी ही शुरू होने की उम्मीद है। इससे लोगों के टाइम एवं पैसे की बचत होगी।

जानकारी के मुताबिक गमाडा द्वारा एयरपोर्ट रोड पर सेक्टर-79 में पेट्रोल पंप लगाने के लिए जगह अलॉट की गई। यहां इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप बन रहा है।
विज्ञापन


इस पंप से नए सेक्टरों के अलावा आईटी सिटी एवं एयरोसिटी में बसने वाले लोगों का भी फायदा होगा। इसी तरह दूसरा पेट्रोल पंप फेज-11 में मेन मार्केट में खुलने जा रहा है। पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य तेज से चल रहा है। पेट्रोल पंप के लिए लोहे के टैंक अंडरग्राउंड स्थापित किए जा रहे हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने के आखिर या अप्रैल के शुरू में पेट्रोल पंप शुरू हो जाएगा। तीसरा पेट्रोल पंप शहर के पुराने फेजों में शामिल फेज-6 में खुलने जा रहा है। यहां भी पेट्रोल पंप का काम तेज गति से चल रहा है। जिक्रयोग है कि यह दोनों पेट्रोल पंप शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि जिन इलाकों में पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं। वहां पर कोई भी पेट्रोल पंप अभी तक नहीं था। ऐसे में लोगों को काफी मुश्किल उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप लगाने के लिए नियमों में हुए बदलाव
जिले में पहले पेट्रोल पंप लगाने को लेकर नियम काफी सख्त थे। इससे पेट्रोल पंप लगाने के उत्सुक लोगों को भी काफी परेशानी होती थी। इस चीज को लेकर विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों ने गमाडा अधिकारियों से मीटिंग की। इसके बाद गमाडा इसी मुद्दे को लेकर अथॉरिटी की मीटिंग में लेकर गई। इसके बाद नियमों में थोड़ी ढील दी गई।

पहले से इन सेक्टरों में हैं पेट्रोल पंप
फेज-9
फेज-3ए
फेज-8
फेज-7
सेक्टर-70
बलौंगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें