फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई में की गई तीन नई एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए एनजीओ लाइफ लाइन ने पीजीआई में तीन नई एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की। पीजीआई के कैरों ब्लॉक के बाहर निदेशक डॉ. विवेक लाल ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। ये तीनों एंबुलेंस राउंड टेबल इंडिया और स्टाइलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं। अब लाइफ लाइन के पास 10 एबुलेंस हो गई हैं। इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

डॉ. विवेक लाल ने कहा कि मरीजों का जीवन बचाने में हर पल कीमती होता है। एनजीओ की यह पहल मरीजों तक समय पर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में योगदान देगी। लाइफ लाइन के अध्यक्ष टीएन सिंघला और सचिव राजिंदर बंसल ने बताया कि संस्था कई वर्षों से पीजीआई में गरीब और बेसहारा मरीजों की मदद कर रही है। मरीजों का निशुल्क इलाज करवाया जाता है। इन नई एंबुलेंसों से मरीजों को सुरक्षित और अस्पताल में जल्दी पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें