फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट चंडीगढ़ एप में जुड़ीं तीन और महत्वपूर्ण सेवाएं

Fri, 13 Feb 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट चंडीगढ़ एप में तीन चीजें और जुड़ गई हैं। ये हैं आरएलए की डिटेल्स, फर्स्ट एड और सर्च ऑप्शन के साथ एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टरी। इससे रजिस्ट्रिंग और लाइसेंसिंग अथॉरिटी, ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट चंडीगढ़ से जुड़ी जानकारियां मोबाइल पर मिल सकेंगी। एंड्रायड बेस्ड स्मार्ट चंडीगढ़ मोबाइल एप को गणतंत्र दिवस पर लॉन्च किया था।
विज्ञापन


इस एप से वाहनों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा आएलए से जुड़े सभी प्रकार के फार्म भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसमें ट्रैफिक साइन भी हैं जिससे लर्नर लाइसेंस टेस्ट रिजल्ट, व्हीकल नंबर, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी), मॉक टेस्ट की जानकारी भी मिल सकेगी।

सिटीजन कार्नर में फर्स्ट एड गाइडेंस भी होगा। इससे नागरिकों को मेडिकल इमरजेंसी के लिए जागरूक किया जाएगा।  इस एप को अब तक चार हजार लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
विज्ञापन


कोट...
तीन और महत्वपूर्ण सूचनाएं इसमें जोड़ दी गई हैं। मार्च के पहले सप्ताह में चंडीगढ़ नगर निगम, सिटको और प्रशासन के अन्य विभागों की लोगों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं एप में डाल दी जाएंगी।
विज्ञापन

दानिश अशरफ, एसडीएम ईस्ट, ज्वाइंट डायरेक्टर फूड सप्लाई विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें