फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः तीन मंत्रियों ने मांगी पाक जाने की इजाजत, एसजीपीसी के समारोह में शिरकत करेंगे कैप्टन

Wed, 28 Aug 2019 12:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
श्री करतारपुर साहिब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के तीन मंत्रियों ने फिर पाकिस्तान जाने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी देने की अपील की है। यह मंत्री पाकिस्तान द्वारा उनके क्षेत्र में की जा रही करतारपुर कॉरिडोर की तैयारियों का जायजा लेना चाहते हैं। पाकिस्तान जाने की यह मांग मंगलवार को पंजाब के जेल एवं सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने की है। उन्होंने केंद्र सरकार से आगामी एक से 15 सितंबर तक पाकिस्तान का दौरा करने की इजाजत मांगी है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रंधावा समेत तीन मंत्रियों ने इससे पहले भी केंद्र सरकार से पाकिस्तान जाने की इजाजत मांगी थी। उन्होंने यह मांग ऐसे समय में की थी जब लगभग एक माह पहले भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए थे। पाक ने भारतीय राजदूत को भी लौटा दिया था। ऐसे में केंद्र ने पंजाब के तीन मंत्रियों को पाक जाने की इजाजत नहीं दी थी। 

पंजाब सिविल सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में रंधावा ने करतारपुर कॉरिडोर निर्माण का विरोध करने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कॉरिडोर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। रंधावा ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी भारतीय क्षेत्र में कॉरिडोर का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है जबकि पाकिस्तान की ओर से काम को लेकर तेजी दिखाई जा रही है।   

विज्ञापन

एसजीपीसी के समारोह में मंत्रियों-विधायकों संग हिस्सा लेंगे कैप्टन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समारोह प्रदेश सरकार के साथ साझा तौर पर मानने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने एसजीपीसी को प्रकाश पर्व के संबंध में करवाए जाने वाले समारोहों के संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनाने के लिए राज्य स्तरीय प्रबंधकीय कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने की अपील भी की।

कैप्टन ने यह अपील एसजीपीसी के प्रधान गोविंद सिंह लौंगोवाल के नेतृत्व में मंगलवार को उनसे मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल से की, जिन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इस ऐतिहासिक मौके पर उनके द्वारा तैयार किए विशाल समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने एसजीपीसी को उनके द्वारा करवाए जाने वाले समारोह के प्रबंधों के लिए सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे अपने कैबिनेट साथियों, विधायकों और सांसदों के साथ समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कमेटी के प्रधान को उनके द्वारा जल्द ही बुलाई जाने वाली राज्य स्तरीय प्रबंधकीय कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए कहा ताकि गुरुद्वारा साहिब के बाहर प्रदेश सरकार द्वारा करवाए जाने वाले मुख्य समारोह पर साझा फैसला लिया जा सके। कैप्टन ने कमेटी को मुख्य समारोह के मुद्दे पर खुले दिल से आगे आने को कहा क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पहले ही एसजीपीसी और प्रदेश सरकार को यह ऐतिहासिक अवसर साझे तौर पर मनाने की अपील कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रबंधकीय कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से निजी तौर पर अपील की है। उन्होंने एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि बुनियादी ढांचा और विकास के जारी प्रोजेक्टों को तय समय में पूरा कर लिया जाएगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा और विजय इंदर सिंगला के अलावा विधायक राणा गुरजीत सिंह, नवतेज सिंह चीमा, कुलजीत सिंह नागरा और कुशलदीप सिंह ढिल्लो भी मौजूद थे। एसजीपीसी के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री तोता सिंह, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा और तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित शामिल थे।

बीबी जागीर कौर ने रखी मांग
अकाली दल की बीबी जागीर कौर द्वारा मुख्यमंत्री से की गई अपील पर कैप्टन ने लोक निर्माण मंत्री से कहा कि सुलतानपुर लोधी को जाने वाली सड़कों में से बाकी रहती कुछ सड़कों को 18-23 फुट से 33 फुट चौड़ा करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें