फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कार चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के स्क्रैप डीलर सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक कार, टोइंग वैन और एक कार का इंजन बरामद किया है। पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।बुड़ैल निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी थी कि उसकी कार सेक्टर-44 से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहाली निवासी अमनदीप, स्क्रैप डीलर फतेहगढ़ साहिब निवासी जगतार उर्फ बिल्लू और बुड़ैल निवासी सर्वेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इन चोरों को पकड़ने के लिए आला पुलिस अधिकारियों ने थाना-34 के प्रभारी बलदेव कुमार के सुपरविजन में एक टीम बनाई। इस टीम ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी वैन चालक और उसका साथी रात के समय टोइंग वैन पर रेकी कर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देकर और आगे पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहब के स्क्रैप डीलर को चोरी किए वाहनों को तोड़फोड़ कर आगे बेचते थे। पुलिस ने इनको पकड़ कर तीन मामलों को सुलझाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें