फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भारतीय महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

विज्ञापन
एशियन बैडमिंटन टीम चैंपियन​शिप में गोल्ड जीतले वाली भारतीय महिला टीम। स्रोत : टीम
विज्ञापन
चंडीगढ़। एशियन बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में उन्होंने थाइलैंड को 3-2 से शिकस्त दी। भारतीय टीम के मैनेजर सुरिंदर महाजन ने कहा कि यह जीत बेहद खास है। हर मुकाबले में जो नारे लगते थे उसने खिलाड़ियों में जोश बनाए रखा।जब भी शटलर्स अंक हासिल करते तो एक ही नारा लगाया जाता-भारत माता की जय। वहीं, जब सेट जीतते तो जय श्री राम के नारे से बैडमिंटन हॉल गूंज उठता। मैं इससे पहले कई बार टीम के साथ रहा हूं लेकिन इस तरह का माहौल कभी नहीं देखा। फाइनल मैच के बाद मलेशिया के भारतीय हाई कमिश्नर वहां आए और टीम के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। उन्होंने भी पहले नारे लगाए और फिर फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन


कोच भी लगे रहे साथ
कोच गोपीचंद और मैनेजर सुरिंदर महाजन इस काम में हमेशा आगे रहे। महाजन ने कहा कि हर मैच से पहले प्लेयर्स राष्ट्रगान गाते और मैच के बाद भी राष्ट्रगान के बाद ही जश्न मनाया जाता। हर किसी का टारगेट स्वर्ण पदक था और उसे टीम ने हासिल किया। हर खिलाड़ी साथ दे रहा था और टीम भी बेहद अनुशासित थी। फाइनल वाले दिन सुबह से ही खिलाड़ियों ने खाना नहीं खाया, जब जीत मिली उसके बाद ही सभी ने शाम को खाना खाया। यह जीत हमेशा याद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें