फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नीचे नहीं आ रहा अपराध का ग्राफ, गन प्वाइंट पर ठेकेदार से तीन लाख की लूट

Tue, 11 Sep 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सेक्टर-33/34 की लाइट प्वाइंट के पास रविवार रात 12:15 बजे स्विफ्ट और इनोवा कार सवार करीब सात बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक ठेकेदार से साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। वारदात के दौरान लुटेरों ने कार सवार ठेकेदार पर पिस्टल और डंडों से वार भी किए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब ठेकेदार अपने कजिन के साथ सेक्टर-21 स्थित शराब के ठेके से मोहाली स्थित अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविवार रात सवा बारह बजे के करीब स्विफ्ट कार पर मोहाली के सेक्टर-79 निवासी ठेकेदार कुलबीर और अपने कजिन खुशदीप अपने घर लौट रहे थे। सेक्टर-33/34 के लाइट प्वाइंट पर उनकी कार को इनोवा और स्विफ्ट कार सवार युवकों ने साइड और आगे से रोक लिया। इस दौरान कार से करीब 6 से 7 बदमाश नीचे उतरे और खुशदीप के कनपटी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दूसरी तरफ 2 से 3 बदमाशों ने कुलवीर को कार से जबरन उन्हें बाहर निकाला। 

इस दौरान कार के अंदर रखे साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर लुटेरे भाग निकले। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर किए।
विज्ञापन

एक को पकड़ा था लेकिन उसके साथी ने छुड़ाया

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
कुलबीर ने बताया कि आरोपी जब वारदात को अंजाम देकर जाने लगे तो उन्होंने एक लुटेरे को पकड़ लिया था लेकिन इस बीच उसके साथियों ने उन पर डंडों से और पिस्टल से वार कर अपने साथी को छुड़ा लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के गाड़ी का नंबर अधूरा देख पाया। इनोवा का नंबर 9955 और स्विफ्ट कार नंबर पीबी10 6513 था। सभी आरोपी पंजाबी में बात कर रहे थे।  

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद पुलिस ने सेक्टरों और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला ताकि लुटेरों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस ने नंबर के आधार पर स्विफ्ट और इनोवा गाड़ी की भी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। केस वेरिफाई होने के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। -पवन कुमार, डीएसपी क्राइम व पीआरओ
विज्ञापन

एक्टिवा सवार तीन युवकों ने झपटा मोबाइल

सांकेतिक तस्वीर
 रविवार देर रात एक व्यक्ति से स्नेचिंग की वारदत को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित कृपाल ने बताया कि वह कजहेड़ी में परिवार के साथ रहता है। देर रात वह मोहाली से बाइक पर अपने घर जा रहा था। कजहेड़ी स्कूल के पास पहुंचने पर एक्टिवा सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक्टिवा से दो युवक उतरे और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

 पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंचकर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कृपाल के बयान दर्ज करने के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें