फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाहन की चपेट में आने से दंपती सहित तीन की मौत

Thu, 31 Aug 2023 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही बाइक पर सुनाम से गांव लौट रहे थे, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। तीनों मृतक एक ही बाइक से अपने गांव शेरों लौट रहे थे।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी सत प्रकाश ने बताया कि गांव शेरों के परमजीत सिंह (45) अपनी पत्नी परवीन कौर (42) और साथी मनजीत सिंह (42) के साथ एक ही बाइक पर सुनाम से गांव लौट रहे थे। शेरों कैंचियों में पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव सुनाम के सरकारी अस्पताल में लाए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक मजदूरी करते थे, जबकि परवीन कौर सुनाम में अपने बेटे से मिलने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें