चंडीगढ़। पीओ एंड समन स्टाफ ने तीन भगोड़ों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पानीपत के रामनगर निवासी रजत धमीजा, रामदरबार फेज 1 निवासी विजय बिड़ला और बलटाना निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें बुड़ैल जेल भेज दिया। आरोपी रजत के खिलाफ सेक्टर-3 थाने में मोटर व्हीकल एक्ट-184, 188 के तहत केस दर्ज है। विजय बिड़ला के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज है, जबकि नरेश के खिलाफ 138 एनआई एक्ट एनएसीटी/18572/2024 के तहत केस दर्ज है। इन मामलों में आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते इन्हें भगोड़ा घोषित किया गया।