फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिवसीय 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 10 से छत्तीसगढ़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विश्व गतका फेडरेशन और एशियन गतका फेडरेशन से संबद्ध देश की सबसे पुरानी पंजीकृत गतका संस्था नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) की ओर से 10 से 12 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर स्थित गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं राष्ट्रीय गतका (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों की गतका टीमें तीन दिन तक गतका-सोटी और फरी-सोटी में गहन व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताओं की श्रृंखला में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इस तरह की वार्षिक प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट गतका को संरक्षित करना, प्रचारित करना और एक पेशेवर खेल बनाना है। साथ ही उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें