फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज, आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अलग-अलग थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के तीन मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। तीनों मामले में लोगों से लाखों की ठगी हुई है। संबंधित थानों में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सेक्टर-41 निवासी राधा कृष्ण ने सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में सेक्टर-37 के मकान नंबर-3087 निवासी हैप्पी उर्फ विकास सेठी ने उसे विदेश भेजने नाम पर 3 लाख 7 हजार रुपये लिए थे, लेकिन न तो उसने विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी साल 24 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फ्लिपकार्ट के जरिए उनके क्रेडिट कार्ड से एक लाख की शॉपिंग कर ली। शिकायत के अधार पर सेक्टर-36 थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मोगा के गांव लोहगढ़ निवासी हरजाप सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ के गुरमिंदर सिंह ने अप्रैल 2016 में अस्ट्रेलिया भेजने के लिए उससे 7 लाख 50 हजार रुपये लिए थे, लेकिन न तो उसने विदेश भेजा और न ही उसके रुपये लौटाए। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें