फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुटा कर्मचारियों ने वीसी की तानाशाही पर लगाए नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने शनिवार को वीसी के घर के बाहर दोपहर को एक घंटे के लिए धरना दिया। दूसरे दिन आंदोलनकारी सदस्यों ने शिक्षकों के मुद्दों के प्रति वीसी के तानाशाही और अड़ियल रवैये के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने वीसी के पाखंडी रवैये का विरोध किया।
विज्ञापन

पुटा सदस्यों ने बताया कि वीसी कार्यकारी सदस्यों के साथ झूठे वायदे करते हैं। वे अपनी ओर से किए गए वायदों पर खुद ही निर्णय नहीं लेते हैं। इस कारण अब शिक्षकों को उन पर विश्वास नहीं है। वीसी कार्यालय की ओर से बार-बार जारी किए जा रहे फर्जी साक्षात्कार अनुसूचियों के मद्देनजर अब वे कैस इंटरव्यू (शिक्षकों की पदोन्नति के लिए करवाया जाता साक्षात्कार) नहीं होने तक रोजाना एक घंटे का धरना जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें