फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर चोर जबरन ले गए तीन भैंसें, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Wed, 27 Jun 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Buffalo
विज्ञापन

बीती रात चोरों ने उगाला गांव के खारे कुएं के पास बाड़े में बंधी तीन भैंसों को जबरन खोल ले गए। घटना सोमवार रात 2 बजे की है। चोरों ने तीनों भैंसों को बारी-बारी से खोला, उसके बाद एक गाड़ी में लाद कर ले गए। इस दौरान पशु मालिक जाग गया तो चोरों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव उगाला में कुछ चोर भैंसों को चुराने पहुंचे। चोरों ने कृष्ण चौहान के बाड़े में बंधी तीन भैंसों को खोलकर गाड़ी में लाद लिया। इसी दौरान कृष्ण चौहान की आंख खुल गई। वह दूसरे दरवाजे से बाहर आया तो देखा कि गाड़ी में कुछ लोग बैठे हैं। गाड़ी स्टार्ट है और उसमें उसकी तीन भैंसें लदी हैं। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता गाड़ी में सवार लोगों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए भैंसों को लेकर फरार हो गए। 

कृष्ण ने अपने भाई-भतीजों को उठाकर घटना के बारे में  बताया, लेकिन तब तक चोर फरार हो चुके थे। उन्होंने चोरी गई भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें