फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने छीन ली दो दोस्तों की जान, एक जूझ रहा मौत और जिंदगी से...डिवाइडर से टकराई कार

Sun, 23 Sep 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
car accident
विज्ञापन
दो दिन से हो रही तेज बारिश ने दो दोस्तों की जान ले ली, वहीं एक युवक इस समय जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ। तेज बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी से गाड़ी निकालते समय पानी गाड़ी के शीशे पर आ गिरा। आगे कुछ दिखाई न देने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद मुंडियां कलां के रहने वाले एकलव्य शर्मा और अश्वनी विज के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घायल शुभम को सीएमसी में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार एकलव्य, अश्वनी और शुभम तीनों दोस्त हैं। तीनों अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करते है। रविवार सुबह तीनों अश्वनी की इनोवा कार में जालंधर की तरफ गए थे। वहां से काम खत्म करने के बाद तीनों कार में लौट रहे थे। गाड़ी अश्वनी चला रहा था।

जब उनकी कार काराबारा चौक के पास पहुंची तो वहां हाईवे पर ही बारिश का पानी जमा था। उन्होंने तेज रफ्तार गाड़ी पानी के ऊपर से निकाली तो पानी उनकी गाड़ी पर आ गिरा। इस कारण शीशे से आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और गाड़ी बेकाबू हो गई। बेकाबू गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार तीनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। अश्वनी और एकलव्य की मौके पर ही मौत हो गई। शुभम बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से शुभम को निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। थाना बस्ती जोधेवाल की इंचार्ज पीपीएस अधिकारी माधवी शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिए गए है। घायल की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज करने में जुटी हुई है। उसके होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह हादसा कैसे हुआ।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें