फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में बुजुर्ग महिला के घर पर चोरी करने वाले तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। माड़ीवाला टाउन में बुजुर्ग महिला के घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और साढ़े तीन तोले सोने के गहने चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैसे और सोने के कुछ गहने भी बरामद कर लिए हैं, बाकी रिकवरी करने के लिए पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करके एक तीन का पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों में राजीव कॉलोनी सेक्टर-17 पंचकूला के रहने वाले 25 साल के रोहित उर्फ विनोदी, 28 साल के गुरु प्रसाद उर्फ गुरु और 22 साल के दिवाकर उर्फ सोनू शामिल हैं। पुलिस आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला गुरदेव कौर ने शिकायत दी थी कि 8 जुलाई की रात को तीन युवकों ने उसके घर का ताला तोड़कर चोरी की है। इसमें अलमारी का ताला तोड़कर 1.5 लाख रुपये नकद और 3 जोड़ी सोने के टॉपस, लॉकेट आदि चुरा लिए थे। यह घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। आरोपी रोहित उर्फ विनोदी पर पहले भी चोरी, एनडीपीएस सहित चार मामले दर्ज है। गुरु प्रसाद उर्फ गुरु पर आर्म्स एक्ट के अलावा तीन मामले दर्ज हैं। इसी तरह आरोपी दिवाकर उर्फ सोनू के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें