फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन धोखाधड़ी में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कोलकाता के वारिस अली (29), मनीमाजरा के अफजल हुसैन (31) और पश्चिम बंगाल के रहने वाले सोनू (37) शामिल हैं। यह कार्रवाई सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर इरम रिजवी के नेतृत्व में की गई।

पहले मामले में सेक्टर-39 निवासी डॉ. चितरंजन सिंह बराड़ से आरबीआई अधिकारी बनकर बीमा पॉलिसी के नाम पर 34,20,158 रुपये की ठगी की गई थी। जांच के बाद पुलिस ने मनीमाजरा से अफजल हुसैन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अफजल ने पश्चिम बंगाल के सोनू का नाम लिया, जो फर्जी सिम और बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पुलिस ने 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल से सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इन मामलों से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश और ठगे गए पैसों की बरामदगी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में सेक्टर-39 निवासी शुक्ला महाजन के बैंक खाते से 28 फरवरी 2025 को 2 लाख रुपये धोखाधड़ी से ट्रांसफर किए गए थे। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने 10 जुलाई को कोलकाता से वारिस अली को गिरफ्तार किया। वारिस ने कबूला कि उसने कमीशन पर किसी और के कहने पर खाता खुलवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें