फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिजौंर में राजीव गुप्ता मर्डर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पिंजौर में राजीव गुप्ता मर्डर मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को 28 अगस्त को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों की पहचान कमलदीप उर्फ कुंदन निवासी पिपलीवाला मनीमाजरा (युवती का भाई), सत्यनारायण उर्फ सत्ता निवासी गांव रिसालू जिला पानीपत और विनोद उर्फ बोडा निवासी नग्गल खेड़ी जिला पानीपत (दोनों युवती के मामा) के रूप में हुई है। सत्यनारायण और विनोद पर पहले से ही पानीपत में हत्या का मामला दर्ज है। रिमांड के दौरान पुलिस तीनों से गहन पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान भी बरामद करेगी।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि पिंजौर-नालागढ़ बाईपास के पास गांव सुखोमाजरी के सामने सड़क किनारे खाई की तरफ करीब दो सप्ताह पुराना एक शव दबा हुआ है। सूचना मिलते ही डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया। शव का सामान्य नागरिक अस्पताल पंचकूला में पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान राजीव गुप्ता निवासी हरदोही उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। वह वर्तमान में न्यू इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा में रहता था। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा एक कंपनी में सुपरवाइजर था और 2 अप्रैल को प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसका एक अन्य युवती से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। इस कारण युवती के भाई और मामा ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस को पहले भी दी गई थी। 9 अगस्त को राजीव गुप्ता घर से एक्टिवा पर सवार होकर बिना बताए निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और आखिरी लोकेशन पिंजौर की मिली। उसी दौरान पिंजौर क्षेत्र से शव मिलने की खबर मीडिया में आई, जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। मृतक के पिता की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने युवती के भाई और मामा सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1), 238 (1), 61(2) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें