फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पति और ससुराल पक्ष पर महिला ने लगाया मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष व अन्य के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी 2012 में हुई थी और शादी के कुछ समय बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि पति और ससुराल पक्ष उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। महिला ने बताया कि उसे कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और उसके शैक्षणिक दस्तावेज भी छीन लिए गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कई बार पुलिस को सूचित किया गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़िता ने अदालत की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें