फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता के परिवार को मिली धमकी, साथ देने वालों को कहा- नहीं मनाने देंगे दीपावली

Sat, 13 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रेवाड़ी गैंगरेप पीड़िता के परिवार को धमकी देने का मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के मामले में आरोपियों से संपर्क के आधार पर हिरासत में लिए गए युवकों और उनके परिवार द्वारा कथित तौर पर पीड़िता के परिवार और उनकी सहायता करने वालों को धमकी दी गई है। अप्रत्यक्ष रूप से दी गई इस धमकी के बाद शुक्रवार को पीड़िता के परिवार ने इस मामले में गठित एसआईटी चीफ और मेवात एसपी नाजनीन भसीन से मुलाकात करके अपनी सुरक्षा की चिंता से अवगत कराया। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और कोसली थाना प्रभारी दोपहर के बाद गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत करके इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों से त्योहार पर शांति व्यवस्था भी बनाए रखने की अपील की। सितंबर में वारदात के बाद सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता जहां पहले पुलिस की लापरवाही की शिकार हुई, वहीं अब उसके परिवार के साथ आने वाले लोगों को दी गई धमकियों के बाद मामला फिर गरमा गया है। 

Trending Videos
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को एसआईटी चीफ से मुलाकात करके बताया कि उनके परिवार सहित उन लोगों को धमकियां दी जा रही है जो कि इस घटना के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर उनके परिवार के साथ थे। उन्होंने बताया है कि धमकियां उन परिवार द्वारा दी जा रही है जिनके बच्चों को आरोपियों से संपर्कों के आधार पर हिरासत में लिया गया था।  

इस घटना की जानकारी के बाद कोसली थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव के लोग इस तरह की अफवाहों पर कोई ध्यान नहीं दें। उन्होंने गांव के लोगों से त्योहार के मद्देनजर गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा परिवार को सुरक्षा का भी आश्वासन दिया गया है।

पीड़िता के घर पर पीसीआर तैनात
हालांकि, पीड़िता का कहना है कि किसी ने भी उनको सामने आकर अथवा घर पहुंचकर धमकी नहीं दी है लेकिन गांव में जहां आठ-दस लोगों का समूह बैठता है वहां इस तरह की बात कही जा रही है। इसकी जानकारियां मुझे चार-पांच दिन से मिल रही है जिसमें उन्होंने कहा है कि इनके हिमायतियों को दीपावली का त्योहार नहीं मनाने देंगे। पीड़ित के परिवार द्वारा एसआईटी चीफ से मिलने के बाद सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। पहले पीड़िता के घर पर दो कांस्टेबल तैनात थे लेकिन अब वहां पर पीसीआर को तैनात कर दिया गया है।

गांव के लोगों से मुझे पता चला है कि इस मामले में जिन युवकों को पूछताछ के लिए उठाया गया था उनके द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से धमकी दी जा रही है। जब यह बात मेरे पास पहुंची तो मैंने एसआईटी चीफ को मौखिक रूप से अवगत कराया है। -पीड़िता के पिता

फिलहाल धमकी की कोई बात नहीं आई है। त्योहार के मद्देनजर गांव में पहुंचकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। परिवार की सुरक्षा को लेकर हम पहले ही गंभीर हैं।-सतेंद्र सिंह, कोसली थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें