दरअसल, हरियाणा पुलिस ने फरवरी माह में चार आतंकवादियों को जुआं गांव से सागर उर्फ बिन्नी, जतिन, सुनील और गांव राजपुर से सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एके-47 सहित विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। ये खालिस्तान टाइगर फोर्स और इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़े आतंकियों के लिए काम कर रहे थे।
मोहाली में हिंदू संगठन के एक नेता की हत्या के लिए निकलने वाले थे कि पुलिस को भनक लग गई, तभी केंद्र की एजेंसी ने पंजाब के गृहमंत्रालय को लिखा था कि पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की साजिश विदेश में रची जा रही है।
कब-कब हुई हत्याएं
- अप्रैल 2016: प्रमुख नामधारी संप्रदाय से माता चांद कौर (88), लुधियाना के निकट भैनी साहिब में पंथ मुख्यालय के बाहर मारे गए थे। सीबीआई ने जांच की है लेकिन कोई सुराग नहीं।
- 6 अगस्त 2016: पंजाब में आरएसएस के प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा (रिटायर्ड) की जालंधर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 14 जनवरी 2017: अमित शर्मा जोकि श्री हिंदू तख्त के प्रचार प्रबंधक थे, लुधियाना में मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने गोली मार दी थी।
- फरवरी 2017: डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी पिता-पुत्र सतपाल और रमेश की खन्ना में दो हमलावरों ने हत्या कर दी थी।
- आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं की 17 अक्तूबर 2017 को उनके घर के बाहर बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।
- खन्ना के ललहेड़ी रोड चौक पर 23 अप्रैल 2017 को शिवसेना पंजाब के खन्ना हलका प्रधान दुर्गा गुप्ता की बाइक सवार हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
- 30 अक्तूबर 2017 को पंजाब के अमृतसर में हिंदू संघर्ष सेना के जिला प्रधान विपन शर्मा की हत्या कर दी गई थी। विपन को करीब 15 गोलियां मारी गई थीं।