फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी दुआ : हजारों लोगों ने अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमजान के पवित्र महीने के दूसरे जुमा पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने नमाज अदा की। सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद में दोपहर की नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी शामिल हुए। नमाज से पहले रमजान के पवित्र महीने के बारे में बताया गया। सेक्टर- 26 की नूरानी मस्जिद सहित शहर की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

नूरानी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने बताया कि जुमे की नमाज का बहुत महत्व है। जुमा मुसलमानों की ईद होती है। उन्होंने कहा कि नमाज के बाद देश की सलामती और भाईचारे के लिए अल्लाह से दुआ मांगी गई। सभी ने नमाज के बाद कोरोना महामारी को खत्म करने की भी दुआ की। उन्होंने बताया कि शुक्त्रस्वार से ही रमजान का दूसरे अशरा का शुभारंभ हो गया। यह अशरा मगफिरत यानी गुनाहों से माफी का अशरा होता है। रमजान में दस दस दिनों का तीन अशरा होता है। कासमी ने उपस्थित लोगों से कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें