फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों नम आंखों ने दी शहीद को अंतिम विदाई, लगे जिंदाबाद के नारे

Tue, 17 Jul 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
शहीद मुख्तियार सिंह के बेटा-बेटी
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवान की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नम आंखों और जिंदाबाद के नारों के साथ आखिरी विदाई दी। पंजाब के जलालाबाद के गांव फत्तूवाला में सोमवार दोपहर पौने तीन बजे जैसे ही तिरंगे में लिपटे शहीद मुख्तियार सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा, तो पत्नी और दोनों बच्चे उससे लिपट कर खूब रोए। गांव में सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बीएसएफ का वाहन ताबूत लेकर पहुंचा लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया। बेटे इंद्रजीत सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी। जवान मुख्तियार सिंह रविवार तड़के छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। 
विज्ञापन


 

शहीद मुख्तियार सिंह
बीएसएफ के अधिकारी शहीद मुख्तियार का पार्थिव शरीर अमृतसर एयरपोर्ट से वाया रोड लेकर गांव फत्तूवाला में दोपहर पौने तीन बजे पहुंचे। गांव में सैकड़ों लोग सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। जैसे ही शव तिरंगे में लिपटा हुआ गांव पहुंचा परिवार के सभी लोग ताबूत से लिपटकर खूब रोए। गांव की गली लोगों से खचाखच भरी हुई थी। सभी शहीद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। घर से डेढ़ किलोमीटर पैदल कंधे पर अर्थी लेकर श्मशानघाट पहुंचे।

 
विज्ञापन

शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब
श्मशानघाट में पहुंचते ही शहीद का शव बीएसएफ ने खुद ले लिया। अधिकारियों ने शहीद के पवित्र शव पर फूल मालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। परिवार के सभी सदस्यों ने शहीद को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद बीएसएफ के जवानों ने हथियारों से फायर कर शहीद मुख्तियार सिंह को सलामी दी। धार्मिक रीति रिवाज पूरे करने के बाद शहीद के बेटे इंद्रजीत सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद किसी अधिकारी व नेता ने शहीद के परिवार को आर्थिक मदद के लिए धनराशि की घोषणा नहीं की। मौके पर एसडीएम पिरथी सिंह, डीएसपी अमरजीत सिंह, कांग्रेसी विधायक दविंदर सिंह घुबाया और मलकीत सिंह उपस्थित थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें