फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों व्रती आज देंगे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हजारों छठ व्रती शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कोविड के दिशा-निर्देश का पालन किया जाएगा। छठ पूजा कमेटियां मास्क और सैनिटाइजर की भी व्यवस्था करेंगी। सामाजिक दूरी के लिए अपील की जा रही है।
विज्ञापन

खरना के बाद छठ व्रतियों का अखंड उपवास शुरू हो गया। व्रतियों के खरना प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार के लोगों के अलावा सगे संबंधियों को प्रसाद बांटा गया। व्रतियों ने खरना में खीर और फल का प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगली सुबह शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत संपूर्ण होगा। सेक्टर-42 के न्यू लेक को जगमग रोशनी से सजाया गया है। रायपुरखुर्द, विकास नगर, इंदिरा कालोनी, दड़वा, किशनगढ़, बहलाना, हल्लोमाजरा, रामदरबार, मलोया कॉलोनी और गांव, सेक्टर 47, 29 सहित अन्य जगहों पर महापर्व का आयोजन होगा। सभी जगहों पर कृत्रिम सरोवरों का निर्माण किया गया है। छोटे-छोटे समूह में लोगों को घाट पर जाने की अनुमति होगी।
छठ व्रतियों ने अपने परिवार के साथ सेक्टर-26 की मंडी के अलावा रामदरबार, हल्लोमाजरा, मलोया सहित अन्य स्थानों पर खरीदारी की। मौसमी फल और सब्जियों के अलावा पानी से भरा नारियल, गन्ने की खरीदारी की।
विज्ञापन

रायपुरखुर्द में बनाया कृत्रिम सरोवर
छठ पूजा के लिए रायपुरखुर्द में नया कृत्रिम सरोवर बनाया गया है। छठ पूजा समिति रायपुर खुर्द के चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरोवर में स्वच्छ पानी भरा जाएगा। व्रतियों के स्वागत के लिए कमेटी की पूरी टीम उपस्थित रहेगी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल मुख्य अतिथि होंगे। कांग्रेस महासचिव शशि शंकर तिवारी, मार्केट कमेटी के पूर्व डायरेक्टर जीत सिंह बहलाना, कांग्रेस कॉलोनी सेल के अध्यक्ष मुकेश राय, छठ पूजा समिति के सदस्य शिव चंद्र उपस्थित होंगे। बहलाना में संघर्ष विकास सभा ट्राइसिटी चंडीगढ़ की ओर से छठ पूजा का आयोजन होगा। सभा के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि सरोवर की सफाई कर दी गई है। उसमें स्वच्छ पानी भरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें