फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम करने वाले ट्रैफिक पुलिस को बांटी गई 15 हजार चॉकलेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की भवन ओल्ड स्टूडेंट्स सोसाइटी (बॉस) ने सोमवार को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को 15 हजार चॉकलेट बांटीं। बॉस ने चेन्नई के एनजीओ संकल्प के साथ मिलकर महामारी के दौरान ट्रैफिक पुलिस का जनता के सेवा में हर समय कोरोना वारियर्स के तौर पर ड्यूटी देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

बॉस के प्रेजिडेंट विनय के अग्रवाल ने डीएसपी ट्रैफिक पुलिस जसविंदर सिंह को चॉकलेट्स सौंपी और पुलिस के काम की प्रशंसा की। टीम के 9 सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस लाइन- सेक्टर 29 और शहर के विभिन्न चेक पॉइंट पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को चॉकलेट्स सौंपकर उनके द्वारा कोविड काल में किए गए कार्यों के प्रति आभार जताया। डीआईजी ट्रैफिक पुलिस शशांक आनंद ने बॉस और संकल्प के इस प्रयास की सराहना की। वहीं भवन विद्यालय की प्रिंसिपल विनीता अरोडा ने भी बॉस के सदस्यों की ओर की जा रही सोशल सर्विस की प्रंशसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें