फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह चुनाव आजादी की दूसरी जंग: बादल

Fri, 25 Apr 2014 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोदी के साथ अपने नजदीकी संबंधों की बात करते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनकी हर बात मानते थे, उसी प्रकार मोदी भी मानेंगे।
विज्ञापन


इसलिए अकाली-भाजपा गठबंधन उम्मीदवारों को जिताएं, ताकि वह कुछ दिन बाद प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी से पंजाब के लिए वह सब कुछ ला सकें, जो कि कांग्रेस के सौतेले व्यवहार के कारण आज तक प्रदेश को नहीं मिला।

उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनप्रीत बादल को शिअद की पीठ में छुरा घोंपने वाला करार देते हुए, उन्हें सवा दो लाख वोटों से हराने की लोगों से अपील की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल सहित सुखदेव सिंह ढींडसा, हरसिमरत कौर बादल, बलविंदर सिंह भूंदड़ आदि शिअद नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


पठानकोट में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश के साथ पक्षपात किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर व्यक्ति मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है।

उन्हें विश्वास है कि मोदी सरकार आने पर उन्हें इंसाफ मिल सकेगा। होशियारपुर में रैली को संबोधन करते हुएए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश को आजाद करवाने के लिए दूसरी जंग है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर मामले पर पंजाब के साथ धोखा कमाया है, जिसका अब बदला लेने का समय आ गया है।

लुधियान में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यूपीए की मौजूदा सरकार ने पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पड़ोसी राज्यों को पैकेज देकर सूबे के उद्योगों को पटरी से उतार दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनते ही पंजाब के दिन फिरने वाले हैं।  बादल ने पंजाब की अकाली भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और यूपीए सरकार की नीतियों से पंजाब के किसान और उद्यमी की खस्ता हालत पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें