फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से 11 की मौत, 2201 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में शुक्रवार को कोरोना से 11 मरीजों की मौत हो गई, वहीं 2201 नए संक्रमित मिले। मृतकों में मोहाली के पांच, पंचकूला और चंडीगढ़ के तीन-तीन संक्रमित शामिल थे। वहीं, नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 828, मोहाली के 920 और पंचकूला 453 हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शुक्रवार को मिले 828 मरीजों का कोरोना काल में अब तक यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित हैं, क्योंकि तमाम उपायों के बावजूद कोरोना की चेन नहीं टूट रही है। वहीं, एकांतवास में रखे गए 476 मरीजों को भी 10 दिन की अवधि पूरी करने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 4062 लोगों की कोरोना की जांच की, जिसमें से 828 संक्रमित सामने आए, जबकि 86 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय मरीजों की संख्या 4622 हो गई। शहर में अब तक 430 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मलोया निवासी 60 साल के पुरुष ने जीएमसीएच 32, सेक्टर-41 निवासी 45 साल के पुरुष ने पीजीआई और सेक्टर-29 निवासी 45 साल की महिला ने जीएमएसएच-16 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये सभी कोरोना के अलावा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मनीमाजरा में सर्वाधिक 86 संक्रमित मिले। सेक्टर-9 से 12, सेक्टर-11 से 14, सेक्टर-20 से 15 , सेक्टर-27 से 12, सेक्टर-32 से 15, सेक्टर-37 से 12, सेक्टर-37 से 17, सेक्टर-38 से 22, सेक्टर-48 से 21, सेक्टर-40 से 20, सेक्टर-41 से 28, सेक्टर-42 से 16, सेक्टर-45 से 15, सेक्टर-46 से 25, सेक्टर-49 से 12, सेक्टर-51 से 23, सेक्टर-52 से 14, सेक्टर-56 से 19, सेक्टर-38 वेस्ट से 14, हल्लोमाजरा से 29, मौलीजागरा से 23 व पीजीआई से 4 मरीज मिले हैं।
पंचकूला में तीन तोड़ा दम
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कोरोना से जिले में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 453 नए संक्रमित मिले। जिले में संक्रमण से दो पुरुषों और एक महिला की मौत हुई है। इसमें दो मरीज पहले से ही बीमार थे। अब तक जिले में कोरोना से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमण का रिकवरी रेट 84.80 फीसदी पहुंच चुका है। पंचकूला में अब 2629 सक्रिय मामले बचे हैं। कोरोना संक्रमण से भोगपुर के रहने वाले एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि टगरा कालीराम के रहने वाले एक 71 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ दिया। इसी तरह चरनिया की रहने वाली एक 54 वर्षीय महिला की भी संक्रमण से मौत हो गई। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 453 मामले सामने आए हैं। यह सभी मामले पंचकूला के हैं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनको आइसोलेट कर दिया गया है।
मोहाली में 920 संक्रमित, पांच की गई जान
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। जिले में शुक्रवार को 920 नए संक्रमित मिले, जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 7602 पर पहुंच गया है। वहीं, अब तक 529 लोगों की मौत हो चुकी है। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि सर्दी, खांसी या जुकाम होने पर तुरंत कोरोना जांच करवाएं।
शुक्रवार को ढकोली में 339 और मोहाली शहर में 316 संक्रमित पाए गए। डेराबस्सी में 29, लालड़ू में 20, बूथगढ़ में 25, घडुआं में 39, खरड़ में 95 और कुराली में 17 केस सामने आए हैं, जबकि बनूड़ में 24 घंटे में एक भी मरीज नहीं आया। इसके अलावा 484 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे। कोरोना संक्रमण के मामले में मोहाली जिला पंजाब में सबसे आगे चल रहा है। जिले में रोजाना 4000 से अधिक जांचें की जा रही हैं। अब शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी केस बढ़ रहे हैं। सेहत विभाग ने कहा है कि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल करें। इसके अलावा मरीजों की काउंसलिंग के लिए डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। मरीज उक्त नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 40167 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 32036 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं और अभी 7602 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें