फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: -मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स के गैरेज का ताला तोड़कर कीमती सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। नए साल के मौके पर जहां चंडीगढ़ पुलिस शहरभर में नाकों पर सघन चेकिंग में जुटी रही, वहीं मनीमाजरा के मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। अज्ञात चोरों ने एक मकान के नीचे बनी गैरेज का ताला तोड़कर वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब मकान मालिक ने गैरेज का ताला टूटा हुआ देखा।
विज्ञापन


फ्लैट नंबर 5266 के मालिक सीनियर सिटीजन सतेंद्र जैन ने बताया कि गैरेज में फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान रखा हुआ था। चोर बेहद शातिर तरीके से पहले पूरा सामान बाहर निकालकर ले आए और फिर उसमें रखी के लोहे की पेटी से कीमती वस्तुएं चुराकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पेटी में उनके कीमती पुराने पीतल के बर्तन, पंखा, प्रेस और इस तरह का घरेलू समान था। वीरवार सुबह जब सतेंद्र जैन को पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच कर सुराग जुटाने की कोशिश की। सतेंद्र जैन ने बताया कि दोपहर को एक अन्य ब्लॉक में वही चोरी रेहड़ी लेकर दोबारा चोरी की फिराक में था। कुछ लोगों को पता चला तो उसको पकड़ना चाहा, लेकिन वह अपनी रेहड़ी छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि बाद में फिर पुलिस बुलाकर रेहड़ी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

कैटिगरी-4 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान तलविंदर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग बेहद कम है, जिसका फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है कि नए साल पर पुलिस नाकों पर तैनात रही, लेकिन रिहायशी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें