फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मानसा में चोरों का आतंक, तीन दुकानों को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। शहर के गौशाला रोड और थाना सिटी-1 से महज 100 गज की दूरी पर बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। चोर करियाना स्टोर और बूट हाउस से सामान व नकदी चोरी कर ले गए, जबकि तीसरी दुकान के ताले तोड़ने के बाद शोर मचने पर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार अग्रवाल देसी घी भंडार में चोर छत के रास्ते दाखिल हुए और ग्रिल तोड़कर पांच टिन देसी घी व करीब 45 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। दुकान मालिक चंचल कुमार ने बताया कि चोर साथ वाली दुकान की छत से होते हुए अंदर घुसे। इसी तरह पास स्थित एनके बूट हाउस से चोर छह जोड़े महंगे जूते ले उड़े। दुकानदार नरेश कुमार ने बताया कि कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं बांसल बिजली स्टोर के ताले तोड़े गए, लेकिन शोर होने पर चोर सामान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिटी-1 पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर व्यापार मंडल मानसा के जिलाध्यक्ष मुनीष बब्बी दानेवालिया और करियाना एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश नंदगढ़िया ने घटना पर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो व्यापारी थाना सिटी-1 और विधायक के आवास के सामने धरना देंगे और मानसा बंद किया जाएगा। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें