फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जेल में पास्टर को मोबाइल उपलब्ध कराने वाला हवलदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानसा। जिला जेल मानसा में बंद पास्टर बरजिंद्र सिंह को मोबाइल फोन और नकदी मुहैया कराने के मामले में पुलिस ने एक हवलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी हवलदार निरपाल सिंह वर्तमान में बरनाला जेल में तैनात था, जिसे थाना सदर मानसा की पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार किया। 24 जून, 2025 को जेल में बंद पास्टर बरजिंद्र सिंह के कब्जे से एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये नकद बरामद हुए थे। इस संबंध में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह सामान हवलदार निरपाल सिंह ने ही मुहैया कराया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। उल्लेखनीय है कि पास्टर बरजिंद्र सिंह जबरदस्ती दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिया जा चुका है और मानसा की जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें