फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित कोठी में घुसा चोर, सर्वेंट क्वार्टर से मोबाइल लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 की एक कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर से अज्ञात चोर ने गाड़ी चालक का मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कोठी में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जब्त कर लिया है। चोर सीसीटीवी में कैद हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चालक रविंदर कुमार सर्वेंट क्वार्टर में सोया हुआ था। इसी दौरान चोर दीवार फांदकर अंदर घुस आया और कोठी में चक्कर लगाने के बाद सर्वेंट क्वार्टर में घुस आया और वहां से चालक का मोबाइल फोन लेकर जाने लगा तभी चालक की नींद खुल गई। चालक ने चोर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। कोठी के मालिक अंकित गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पूरा घटनाक्रम भी सीसीटीवी में कैद हो गया है।
फर्म से 9 मोबाइल चोरी, केस दर्ज
उधर, सेक्टर-91 मोहाली निवासी राजेश बत्रा ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि कालोनी नंबर-4 के ब्लॉक आई निवासी विक्की सिंह उनके प्लॉट नंबर-163 फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है। उनके प्लॉट में स्थित जेनीरोबो लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फर्म संचालित होती है। विक्की सिंह ने फर्म से 9 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप व एक आईपैड चुरा लिया। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें