फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: परिवार को बेसुध कर 54 सिलेंडर लदी गाड़ी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन नकाबपोशों ने गैस एजेंसी के गोदाम में की वारदात, दो मोटरसाइकिलें भी चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी, परिवार की हालत खतरे से बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोकल पाॅइंट के गोबिंदगढ़ इलाके में तीन नकाबपोशों ने गैस एजेंसी के गोदाम में घुसकर कर्मचारी और उसके परिवार को नशीला स्प्रे कर बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी 54 सिलेंडर लदी छोटा हाथी गाड़ी और दो मोटरसाइकिलें लेकर फरार हो गए। वारदात बुधवार देर रात करीब सवा तीन बजे की है। परिवार की हालत खतरे से बाहर है और पुलिस जांच में जुटी है।
अरुण गैस एजेंसी के संचालक अरुण गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गोदाम की देखरेख करने वाला कर्मचारी धर्मेंद्र परिसर में बने कमरे में अपनी बहन आरती और अन्य परिजनों के साथ रहता है। बुधवार देर रात तीन नकाबपोश दीवार फांदकर अंदर घुसे और खिड़की से कमरे में नशीला पदार्थ स्प्रे कर दिया। इससे कमरे में मौजूद सभी लोग बेसुध हो गए। इसके बाद आरोपी परिसर में खड़ी सिलेंडर लदी गाड़ी और दो मोटरसाइकिलें लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

सुबह होश आने पर धर्मेंद्र ने गाड़ियां गायब देखीं और एजेंसी मालिक को सूचना दी। अरुण गुप्ता ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो वारदात उसमें कैद मिली। सूचना पर थाना फोकल पाॅइंट और ईश्वर नगर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

अरुण गुप्ता ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि कारोबारी परिसरों में कर्मचारी सुरक्षित नहीं होंगे तो व्यापारी काम कैसे करेंगे। ईश्वर नगर चौकी प्रभारी कपिल शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें