फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के अंदर भी फेसबुक पर सक्रिय था ये खतरनाक गैंगस्टर, भागा

Mon, 28 Nov 2016 06:38 PM IST
रिंपी गुप्ता /अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
गैंगस्टर गौंडर
विज्ञापन
मैक्सिमम सिक्योरिटी नाभा जेल से अपने साथियों समेत फरार हुआ खतरनाक गैंगस्टर जेल में भी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। विक्की गौंडर की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 21 नवंबर को डाली गई है।
विज्ञापन


यह पोस्ट उसने रात 9 बजकर 40 मिनट पर डाली है। इस पोस्ट में उसने किसी को कॉलेज में चुनाव जीतने पर बधाई दी है। इससे पहले गोंडर ने 11 नवंबर को रात 12 बजकर 14 मिनट पर पोस्ट डाली थी।

वहीं गौंडर के साथ ही नाभा जेल से भागने वाले गैंगस्टर नीटा दियोल के भाई कुलप्रीत सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिये पुलिस और सरकार को इसका जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

फेसबुक पर ये किया था पोस्ट

नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
उसका कहना है कि उनके लड़के जेल से नहीं भाग सकते हैं। उसने लिखा है कि पुलिस भोपाल एनकाउंटर की तरह ड्रामा करना चाहती है। उनके लड़कों के भागने की कोई भी वजह नहीं दिखती है।

कुलप्रीत सिंह ने लिखा है कि वह एक-दो साल के अंदर बरी हो जाने थे, क्योंकि पुलिस के पास इनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं थे। कुलप्रीत ने शंका जताते हुए लिखा है कि पुलिस किसी भी लड़के के परिवार वालों पर फर्जी केस डाल सकती है, जबकि इससे पहले भी उसके भाई और पिता पर जाली केस डाला गया था।

कुलप्रीत ने अपनी पोस्ट के जरिए कहा है कि उनके लड़के सही सलामत वापस चाहिए। यह एक चुनावी स्टंट भी हो सकता है।
विज्ञापन

जेल से भागने के लिए गौंडर को फेसबुक पर बधाईयां

नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां को गोलियां मार भंगड़ा डालने वाले गैंगस्टर विक्की गौंडर को नाभा जेल से भागने के बाद से फेसबुक के जरिए बधाई मिल रही हैं। विक्की के भागने के चार घंटे बाद फेसबुक पर विक्की गौंडर गैंग पेज पर हरजीत सिंह ने विक्की की फोटो डाल कर एक पोस्ट जारी किया है।

जिसमें विक्की को बधाई दी गई है। इस पोस्ट को आगे खूब शेयर किया जा रहा है। साथ ही इसे लाइक और इस पर कमेंट किए जा रहे हैं। फेसबुक पर उसके भागने की पहले से प्लानिंग होने की बात भी चल रही है।

साथ ही सोशल मीडिया पर चर्चा है कि एक बार फिर विक्की ने पुलिस की भारी सुरक्षा में जेल में भागने में सफलता हासिल की। इससे पहले वह अपने दुश्मन गैंगस्टर सुक्खा को भी भारी पुलिस सुरक्षा में मारने में कामयाब रहा था। साथ ही वहां से भाग भी गया था। विक्की को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।

बठिंडा में गैंगस्टर से नेता बने रॉकी को शिमला से लौटते समय गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था। विक्की ने गैंगस्टर रॉकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और बठिंडा के एसएसपी स्वप्न शर्मा को खुली चुनौती दी थी। उस समय भी विक्की ने अपने फेसबुक पर ही एसएसपी को चुनौती दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें