फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को चंडीगढ़ नहीं आएंगी ये दो ट्रेनें

Fri, 13 Jun 2014 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की दो ट्रेनें रविवार को चंडीगढ़ नहीं आएंगी। अंबाला-सहारनपुर रेलमार्ग पर कलानौर के पास रेलवे पुल के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इस कारण 15 जून रविवार को साढ़े 12 घंटे के लिए ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। सुबह 7:10 से शाम 7:40 बजे तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

इस दौरान लखनऊ-चंडीगढ़ ट्रेन (15011-15012) को सिर्फ लखनऊ से सहारनपुर तक के लिए चलाया जा रहा है। ये ट्रेन सहारनपुर से चंडीगढ़ नहीं आएगी। वहीं लखनऊ की एक अन्य ट्रेन 12231-12232 भी चंडीगढ़ से सहारनपुर के बीच नहीं चलेगी।
विज्ञापन


इसी तरह डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ और कालका-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का रूट बदला गया है। डिब्रूगढ़ ट्रेन मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, पानीपत और कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ आएगी। वहीं कालका-दिल्ली पैसेंजर अंबाला से पानीपत होते हुए दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें