फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपथ पर नही नजर आएगी चंडीगढ़ की झांकी, जानिए वजह

Thu, 26 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ झांकी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर वीरवार को राजपथ पर चंडीगढ़ की झांकी नहीं दिखेगी। थीम बेहतर न होने के कारण इस बार चंडीगढ़ की झांकी को शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


प्रशासन ने झांकी का जो थीम प्रस्ताव में भेजा था, उसे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ने स्वीकार नहीं किया। पिछले साल चंडीगढ़ की झांकी राजपथ पर दिखी थी। इसमें कैपिटल कॉम्प्लेक्स, रॉक गार्डन और शहर की ग्रीनरी व क्वालिटी ऑफ लाइफ को दिखाया गया था। 

अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ बहुत छोटा शहर है। इसलिए यहां थीम में दर्शाने के लिए चीजें भी कम हैं। अगले साल बेहतर थीम के साथ फिर से आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवाइजर परिमल राय फहराएंगे तिरंगा
गणतंत्र दिवस पर एडवाइजर परिमल राय सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। सुबह साढ़े 9 बजे परेड का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 

इसमें पुलिस के जवानों के साथ एनएसएस और एनसीसी के वॉलंटियर्स भी हिस्सा लेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 16 लोगों को एडवाइजर प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। इनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें