फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू के आस-पास जलभराव से राहत मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और आस-पास के इलाकों में जलभराव की समस्या जल्द दूर होगी। वहां ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर किया जाएगा। शुक्रवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक में यह तय हुआ। समिति के सामने आए सभी एजेंडों को पास कर दिया गया। इससे आने वाले दिनों में शहर की सीवरेज ड्रेनेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा। नगर आयुक्त हरप्रीत कौर बबला और नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में हुए बैठक में एजेंडों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन


पंजाब विश्वविद्यालय सेक्टर-14 के आसपास बरसाती पानी की निकासी से जुड़ा सबसे बड़ा प्रस्ताव पास हुआ। इस प्रस्ताव के तहत सेक्टर 14 और आसपास के रिहायशी इलाकों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 900 एमएम 600 एमएम और 450 एमएम की एसडब्ल्यूडी पाइप लाइन बिछाने का अनुमानित खर्च करीब 26.98 लाख रुपये आएगा है।
इसके अलावा सेक्टर 49 स्थित गुडविल एन्क्लेव और वी 5 रोड पर बरसाती पानी की निकासी के लिए समानांतर एसडब्ल्यूडी लाइन बिछाने का प्रस्ताव भी एजेंडे भी पास हो गया। मौजूदा लाइन के सिल्टेड होने के कारण यहां भारी बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस कार्य पर करीब 30.56 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन




धनास में पेयजल पूर्ति का प्रस्ताव को मिली हरी झंडी

बैठक में धानस की मिल्क कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति को लेकर भी अहम प्रस्ताव भी पास हो गया। यहां 100 एमएम 150 एमएम और 200 एमएम व्यास की डीआई वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का रिवाइज्ड अनुमानित बजट रखा जाएगा। पुरानी पाइप लाइन के लीक होने और बार-बार मरम्मत के चलते इसे बदलने की जरूरत बताई गई है। इस परियोजना पर करीब 28.01 लाख रुपये खर्च आएगा।
मौली जागरण कॉम्प्लेक्स स्थित कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत से जुड़ा प्रस्ताव भी समिति के समक्ष रखा गया। बैठक में पार्षद सौरभ जोशी, विशेष आयुक्त प्रदीप कुमार, समिति के सदस्य सौरभ जोशी, गुरप्रीत सिंह, जसमनप्रीत सिंह और सुमन देवी समेत कई लोग बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें