चंडीगढ़। सेक्टर-38 स्मॉल चौक के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले बाइक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी आरोपी सागर को जमानत पर छोड़ दिया। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी अभिषेक शर्मा ने मलोया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को बाइक चालक ने उसके पिता को टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जीएमसीएच- 32 में भर्ती करवाया गया।