फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने की बड़ी घोषणा: हरियाणा में लॉकडाउन की अवधि तक नहीं लगेगा सरचार्ज, बिजली सिक्योरिटी भी स्थगित

Tue, 25 May 2021 09:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सरकार के इस फैसले से हरियाणा के 76 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अगस्त तक स्कूल और घरों के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तारों को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली मंत्री रणजीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कोरोना काल के दौरान चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। साथ ही लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 76 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले साल भी लॉकडाउन के चलते सरकार ने उपभोक्ताओं का सरचार्ज माफ कर दिया था। 

विज्ञापन


यह जानकारी बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए पिछले दिनों 236 टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने उद्योगों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, मॉल और ईट-भट्ठों पर छापे मारे थे। इस दौरान 2600 बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए। इसकी वजह से एक महीने में ही बिजली का राजस्व 536 करोड़ रुपए अधिक आया।

स्कूल और मकानों के ऊपर से गुरजने वाले तार हटेंगे
रणजीत सिंह ने बताया कि मकानों और स्कूलों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को भी हटाने का काम चल रहा है। अगस्त तक इन तारों को हटा दिया जाएगा। बिजली विभाग ने 8000 बिजली के खंभे खरीदे हैं। जल्द ही खराब खंभों को बदला जाएगा। वर्तमान में विभाग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं। इनमें से 2 लाख 75 हजार स्मार्ट मीटर गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में लगाए गए हैं। जल्द ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें