फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इस बार गर्मी में नहीं लगेंगे बिजली कट, 485 मेगावाट तक की डिमांड संभालने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए शहर को कटौती से बचाने के लिए चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने इस बार अग्रिम तैयारी पूरी कर ली है। 12 जून 2025 को 465 मेगावाट की पीक डिमांड दर्ज होने के बाद विभाग ने इस साल 485 मेगावाट तक की मांग को संभालने की योजना बनाई है। रोटेशनल कट से बचाव के लिए चार 20 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं जबकि सारंगपुर में एक 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा, 400 किलोवाट क्षमता के करीब 100 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर शहर के विभिन्न सेक्टरों में अगले डेढ़ महीने के भीतर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने से पहले सीपीडीएल ने प्री-मेंटीनेंस ड्राइव भी शुरू कर दी है। इसके तहत हाई टेंशन, लो टेंशन और एक्सट्रा हाई टेंशन लाइनों की मरम्मत और जांच की जा रही है। बिजली तारों में बाधा न आए, इसके लिए पेड़ों की प्रूनिंग भी करवाई जा रही है। विभाग के अनुसार जून 2025 में औद्योगिक क्षेत्रों में 465 मेगावाट की पीक डिमांड दर्ज की गई थी। खासकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में बिजली की खपत अधिक रहने से कई बार रोटेशनल कट लगाने की स्थिति बन गई थी।
आईटी पार्क सहित चार जग लगाए बीस एमवीए के ट्रांसफार्मर
लोड संतुलन के लिए आईटी पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 और सेक्टर-52 में 20 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जबकि सारंगपुर में अतिरिक्त क्षमता जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन





गर्मियों के लिए तैयारी कर ली है। पिछली बार पीक डिमांड 465 मेगावाट गई थी और इस बार 485 मेगावाट की तैयारी कर ली है। इसके लिए चार पावर ट्रांसफार्मर लगा दिए हैं और एक ट्रांसफार्मर सारंगपुर में लगा रहे हैं। साथ ही चार सौ केवीए के सौ नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। जो डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगे हैं उनकी मेंटीनेंस भी की जा रही है। -अरुण कुमार वर्मा, डायरेक्टर, सीपीडीएल चंडीगढ़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें