फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कचरा प्रबंधन व्यवस्था का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आईएएस प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने नगर निगम का दौरा कर शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था और प्रमुख शहरी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था और शहर में चल रही आधुनिक प्रणालियों को समझना था।
विज्ञापन


दौरे की शुरुआत सेक्टर-17 के एकीकृत नियंत्रण एवं कमान केंद्र से हुई। यहां अधिकारियों को शहर की निगरानी व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, शिकायत निवारण प्रणाली और विभिन्न विभागों के बीच तालमेल के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद दल ने गीले कचरे और सूखे कचरे के प्रसंस्करण संयंत्रों का दौरा किया। अधिकारियों को कचरे की छंटाई, खाद बनाने और पुनर्चक्रण की वैज्ञानिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने बायो रिमेडिएशन स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां पुराने कचरे का वैज्ञानिक तरीके से उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें