फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा: सेहत मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-डाॅ. बलबीर सिंह ने अर्बन एस्टेट में की विकास कार्यों की शुरुआत
विज्ञापन

-अधिकारियों को सभी विकास कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश
-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने रविवार को साधु बेला रोड (अर्बन एस्टेट फेज-2) में विकास कार्यों की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।
डाॅ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक शहर, कस्बे और गांव के लिए एक व्यापक विकास योजना के तहत काम कर रही है। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए ये विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था में सुधार और स्वच्छता सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पटियाला जैसे ऐतिहासिक शहर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बलबीर सिंह ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि हर समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ मोंटी घुम्मन, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेश राय, सुरजीत, राजपाल, प्रीत इंदर सिंह, रणजीत सिंह, निशाद, मोहन सिंह खालसा, जसवंत सिंह, हरमेश, वरिंदर सिंह, आम आदमी पार्टी से नंद लाल पाहवा, चीफ इंजीनियर अजय गर्ग, एसई वरुण गर्ग, पूर्व सीईओ संदीप कुमार शर्मा, एसडीओ राजीव कुमार, जेई अवतार सिंह, प्रधान युवराज सिंह, सागर त्यागी, एसोसिएशन सदस्य रणजीत सिंह, जीत सिंह, वीके शर्मा, जेपी सिंह, जगरूप सिंह के अलावा शहरवासी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें