फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Accident: फरीदकोट में कार का एक्सीडेंट, दो महिलाएं और बच्चे की मौत, गाड़ी चकनाचूर

Sun, 09 Nov 2025 06:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)

सार

फरीदकोट में सड़क हादसे में दो महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। यह हादसा जैतो के बठिंडा रोड पर रविवार दोपहर में हुआ है। हादसे के बाद कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फरीदकोट में बड़ा हादसा हुआ है। फिरोदकोट के जैतो में बठिंडा रोड पर रविवार दोपहर हरियाणा नंबर की एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कोटकपूरा के सिविल अस्पताल और फरीदकोट के गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव चंदभान निवासी सिमरजीत कौर, गांव गुरु की ढाब निवासी अंग्रेज कौर और गांव चंदभान के 11 वर्षीय राजविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना जैतो पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार ये सभी लोग गांव चंदभान से जैतो के एक मैरिज पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर कार चालक अचानक संतुलन खो बैठा। संतुलन बिगड़ने के बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता मीत सिंह मीता की अगुवाई में एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां दो महिलाओं और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सात घायलों में से चार को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें