फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला जाने को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता, इंडस्ट्रियल एरिया की सड़कें चौड़ी करने का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मध्य मार्ग पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। प्रशासन की कोशिश है कि पंचकूला जाने वाले लोग औद्योगिक क्षेत्र की सड़क का भी इस्तेमाल करें ताकि मध्य मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके। इसलिए इन सड़कों को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ यहां साइकिल ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सड़क का काम पूरा होते ही जीरकपुर की तरफ से आने वाले लोगों को मध्य मार्ग की ओर पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे उन्हें ट्रिब्यून चौक से निकालने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उससे पहले वाले चौक से ही मध्य मार्ग की तरफ दाखिल हो सकेंगे। प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, जिसे नए साल की शुरुआत में पूरा कर लिया जाएगा। इससे चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
इस संबंध में प्रशासन के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि यहां दो सड़कों को चौड़ा किया जाना है, जिसका काम शुरू कर दिया गया है। इन सड़कें चौड़ी होने से यहां पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इसके अलावा यहां पर एक साइकिल ट्रैक भी बनाया जाना है। इंडस्ट्रियल एरिया में भी इस सड़क पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते हमेशा जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसमें पहली सड़क पोल्ट्री फार्म चौक और सीटीयू वर्कशॉप इंडस्ट्रियल एरिया तक जुड़ेगी। इसके अलावा दूसरी मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग के समानांतर होगी। ये औद्योगिक क्षेत्र से गुजरेगी और पूर्व मार्ग को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से जोड़ेगी। सड़क सीटीयू वर्कशॉप के आगे से गुजरेगी। इससे जहां लोगों को मध्य व दक्षिण मार्ग में जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें